Dr APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi | डा. ए पी जे अब्दुल कलाम के अनमोल वचन:

Dr APJ Abdul Kalam Quotes in Hindi |

डा. ए पी जे अब्दुल कलाम अनमोल वचन:

इस सोमवार तारीख 27.07.2015 सुबह को बहुत ही दुखभरी खबर सुनने को मिली। आँखों से अनवरत ही आंसुओं की धारा बह निकली जब पता चला कि Dr. APJ Abdul Kalam अब हमारे बीच नहीं रहे। 83 वर्ष का एक स्वप्नद्रष्टा, युवाओं का प्रेरणास्त्रोत अब हमारा साथ छोड़कर उपरवाले की बारगाह में दस्तक देने चला गया। Dr. APJ Abdul Kalam का पूरा जीवन सच्चाई, सादगी, ईमानदारी, कठोर परिश्रम का एक अनुकरणीय उदाहरण है।

APJ abdul kalam quotes in hindi

Dr. APJ Abdul Kalam की किताबों के co-author सृजन पाल सिंह ने अपने एक article में बताया कि एक बार उन्होंने Dr. APJ Abdul Kalam से पूछा कि आप किस बात के लिए याद किया जाना पसंद करेंगे ? राष्ट्रपति, वैज्ञानिक, लेखक, मिसाइलमैन, इंडिया 2020, टारगेट थ्री बिलियन……क्या? सृजन पाल को लगा कि उन्होंने विकल्प देकर प्रश्न को आसान कर दिया है। पर Dr. APJ Abdul Kalam ने जवाब दिया, “मैं teacher के तौर पर याद किया जाना पसंद करूँगा।” कलाम साहब हमेशा लोगों को शिक्षा देते रहे और उन्होंने दुनिया से अलविदा भी ऐसे ही एक प्रोग्राम के दौरान ली।

Dr. APJ Abdul Kalam Quotes / डा. ए पी जे अब्दुल कलाम के अनमोल वचनों और शिक्षाओं का एक छोटा सा संग्रह उन्हें श्रद्धांजलि स्वरुप:

  • अपनी पहली सफलता के बाद आराम से न बैठ जाए क्योंकि अगर दूसरी बार आप असफल हुए तो बहुत सारे मुँह ये कहने का इन्तजार कर रहे होंगे कि आपकी पहली सफलता तो सिर्फ एक तुक्का थी।
  • सपने देखना बेहद जरुरी है, लेकिन केवल सपने देखकर ही मंजिल को हासिल नहीं किया जा सकता, सबसे ज्यादा जरुरी है जिंदगी में खुद के लिए कोई लक्ष्य तय करना।

डॉ अब्दुल कलाम के अनमोल विचार (GUIDING SOULS)

  •  आपकी thinking आपका capital  asset  होनी चाहिए, फिर इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपकी life में कितने भी ups और downs आएं।
  •  आपके involvement के बिना आपको success नहीं मिल सकती और involvement के साथ आप fail नहीं हो सकते।
  • अगर आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं तो पहले सूरज की तरह जलिये।
  • शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपका पेशा।
  • किसी को हराना बहुत आसान है पर किसी को जितना बहुत ही मुश्किल है। – अब्दुल कलाम
  • अगर आप FAIL होते हैं तो हार मत मानिये क्योंकि FAIL का मतलब है “First Attempt In Learning“.
  • क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है ?
  • सभी पक्षी बरसात से बचने के लिए बसेरा ढूंढते हैं। लेकिन Eagle बरसात को avoid करता है और बादलों के ऊपर उड़ता है।
  • कृत्रिम सुख की बजाये ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिये।
  • अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओँ में आने शुरू हो जायेंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।

Inspirational Quotes and Good Thoughts

  • ईश्वर ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।
  • मैं हमेशा इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजें नहीं बदल सकता।
  • महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।
  • अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो, मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं: पिता, माता और गुरु।
  • यदि हम स्वतंत्र नहीं हैं तो कोई भी हमारा आदर नहीं करेगा।
  • भारत में हम बस मौत, बीमारी, आतंकवाद और अपराध के बारे में पढ़ते हैं।
  • आइये हम अपने आज का बलिदान कर दें ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।
  • आकाश की तरफ देखिये, हम अकेले नहीं हैं, सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है। जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं, उन्हें ये ब्रह्माण्ड प्रतिफल देने की साजिश करता है।
  •  इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने कि लिए ये ज़रूरी हैं।
  • किसी भी धर्म में किसी धर्म को बनाए रखने और बढाने के लिए दूसरों को मारना नहीं बताया गया।

अनमोल वचन और विचार

  • हमें हार नहीं माननी चाहिए और ना ही किसी समस्या को हमें हराने की अनुमति देनी चाहिए।
  • मुझे बताइए, यहाँ(भारत) का मीडिया इतना नकारात्मक क्यों है? भारत में हम अपनी अच्छाइयों, अपनी उपलब्धियों को दर्शाने में इतना शर्मिंदा क्यों होते हैं? हम एक महान राष्ट्र हैं, हमारे पास ढेरों सफलता की गाथाएँ हैं, लेकिन हम उन्हें नहीं स्वीकारते। क्यों?
  • अपने मिशन में कामयाब होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।
  • इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे। -अब्दुल कलाम

 


हमारा कोई article पसंद आने पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
facebook page like करने के लिए यहाँ click करें – https://www.facebook.com/hindierablog/
Keywords – Abdul Kalam Quotes, Dr. APJ Abdul Kalam quotes in hindi, hindi quotes, अब्दुल कलाम के अनमोल वचन.

टिप्पणियाँ