15 Amazing Human Body Facts for Kids - शरीर के रोचक तथ्य

15 Amazing Human Body Facts for Kids: शरीर के रोचक तथ्य

Human Body Facts for Kidsहमारा शरीर दुनिया की सबसे बेहतरीन मशीन है। हमारे पास बहुत सी अद्भुत क्षमताएँ हैं। जिनके बारे में हमें पता भी नहीं है। वैज्ञानिक अभी भी शरीर की अद्भुत क्षमताओं पर अपने शोध कर रहे हैं। जो कुछ पता किया जा चुका है, वो सब भी किसी अचम्भे से कम नहीं है। हम ऐसे ही कुछ तथ्यों को यहाँ बताने जा रहे हैं। इन तथ्यों पर नज़र दौड़ाकर आप अपने शरीर की कार्यशैली और इसकी क्षमताओं का अंदाज़ा लगा सकते हैं। और इन तथ्यों को अपने साथियों के साथ शेयर करके उन्हें भी चौंका सकते हैं।

  • हमारे हृदय में बहुत शक्ति होती है और यह बहुत ही अधिक pressure से खून पंप करता है। हमारा दिल अगर खून को हमारे शरीर से बाहर ऊपर की तरफ पंप करे तो यह खून को 30 मीटर तक उछाल सकता है।
  • हमारे फेफड़े 3000 गैलन (क़रीब 11 हज़ार लीटर) हवा प्रतिदिन ले लेते हैं। हम जितनी गहरी सांस लेते हैं, हमारा मस्तिष्क व शरीर उतना ही बेहतर काम करता है। शायद इसीलिए meditation में गहरी सांसें लेने का अभ्यास कराया जाता है।
  • हमारी नाक 50000 तरह के गंधों की पहचान कर सकती है।
  • मनुष्य की आँखों में 1 करोड़ रंगों को पहचानने की क्षमता होती है। आँखों का resolution 570 megapixel होता है। यह किसी भी आधुनिक डिज़िटल कैमरे से कहीं बेहतर है।
  • हमारे पेट में खाने को पचाने के लिए एसिड बनता है। ये एसिड इतना तेज होता है कि रेजर ब्लेड को भी गला सकता है। इसीलिए पेट के अन्दर का अस्तर हर तीसरे-चौथे दिन बदल जाता है।

Interesting History of September 1752 (सितम्बर 1752 का रोचक इतिहास)

  • सिर्फ एक कदम आगे बढाने में 200 से अधिक मांसपेशियां लगती हैं। वहीं एक मुस्कुराहट के लिए 17 और गुस्से के लिए 42 मांसपेशियों को काम करना पड़ता है।
  • किताब या अख़बार पढ़ते हुए 300 शब्द प्रति मिनट तक दिमाग आसानी से समझ सकता है। प्रयास से एकाग्रता में वृद्धि कर इस संख्या को और बढाया जा सकता है। वैसे आजकल कुछ संस्थान ऐसा दावा भी करते हैं कि उनकी ट्रेनिंग के बाद दिमाग 3000 शब्द प्रति मिनट तक भी समझ सकता है।
  • किसी भी प्रकार की दुर्घटना होने पर हमारे शरीर की हड्डियां ही सबसे ज्यादा टूटती हैं। परन्‍तु एक हड्डी ऐसी भी है जिसके टूटने के बारे में बहुत कम ही सुना जाता है। ये है हमारे जबड़े की हड्डी। जी हाँ हमारे जबड़े की हड्डी इतनी मजबूत होती है कि उस पर जल्दी से किसी दुर्घटना का कोई असर नहीं पड़ता है। क्योंकि यह लगभग 280 किलो वजन भी सहन कर सकती है।
  • एक स्वस्थ व्यक्ति का दिल पूरे दिन में 01 लाख बार तक धडकता है। साथ ही एक मिनट में लगभग पांच लीटर रक्त पूरे शरीर की रक्तवाहिकाओं का चक्कर भी आसानी से पूरा कर लेता है।
  • 70 वर्ष की आयु तक हमारे शरीर से 50 किलोग्राम तक त्वचा झड चुकी होती है। यानि इस उम्र तक आते-आते लगभग पूरा शरीर ही बदल चुका होता है। शरीर का सबसे बड़ा अंग त्वचा को माना जाता है। कुल वजन में इसका 18 प्रतिशत तक हिस्सा रहता है।

Srinivasa Ramanujan Iyenger Biography and other facts

  • 10 से 20 गुना तक शरीर के भार का वजन जांघ की हड्डी (फीमर) वहन कर सकती है। यह रोजमर्रा में उपयोग आने वाले भारवहन के उपकरणों की तुलना में कहीं अधिक है।
  • हमारे पैरों के तलवों में 2.5 लाख स्वेद ग्रंथियां होती हैं, जो दिनभर में 400 मिलीलीटर तक पसीना निकालती हैं। हालांकि पैरों से आने वाली बदबू पसीने के कारण नहीं बल्कि उसमे जीवाणु पनपने के कारण आती है।
  • शरीर में प्रत्येक आधा किलो चर्बी बढ़ने से 7 मील लम्बी रक्त वाहिका का निर्माण होता है। फिर उनमें रक्त पहुँचाने के लिए हमारे हृदय को अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसीलिए बड़े बुजुर्ग शरीर में चर्बी कम करने की सलाह देते हैं।
  • हमारे शरीर की रक्तवाहिकाओं की लम्बाई तक़रीबन 60000 मील होती है। मतलब धरती को इनसे 2 बार लपेटा जा सकता है क्योंकि धरती की परिधि 25000 मील होती है।

Galileo Galilei : Biography, Inventions and other facts

  • हमारे शरीर में 20 लाख करोड़ से भी अधिक लाल रक्त कोशिकाएं होती हैं। इसमें प्रति सेकंड बनने व नष्ट होने वाली कोशिकाओं की संख्या 25 लाख तक हो सकती है। यह संख्या एक सामान्य शहर की कुल जनसंख्या के बराबर है।

उम्मीद है The Human Body Facts for Kids: शरीर के रोचक तथ्य बताने वाला ये लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आप The Human Body Facts for Kids: शरीर के रोचक तथ्यों के बारे में कोई और जानकारी share करना चाहें या अपना कोई व्यू देना चाहें तो comment section के जरिये हमें जरूर इससे अवगत करायें। हमारी मदद करने के लिए इसे Google+, facebook, twitter और दूसरे social platform पर अपने मित्रों के साथ share जरूर करें।

More Featured Article:

  1. एक blogger के ठग या शायद ठग के blogger बनने की दास्तान 
  2. Email Frauds -एक जानकारी
  3. 39% लोग हो रहे हैं “घर बैठे पैसा कमाए” जैसे झूठे विज्ञापनों के शिकार
  4. Diwali Bonanza…जीतिए ढेरों उपहार (Credit card fraud offer)
  5. Credit Card Fraud Offer (फर्जी offer से सावधान):
  6. Social Trade Biz – Part Time Job Online Scam

हमारा कोई article पसंद आने पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
facebook page like करने के लिए यहाँ click करें – https://www.facebook.com/hindierablog/
Keywords – The Human Body Facts for Kids: शरीर के रोचक तथ्य, amazing body facts in hindi, body facts for kids, the human body facts, amazing facts about human body, interesting facts in hindi about human body, know about human body facts.

टिप्पणियाँ